‘नमस्ते इंग्लैंड’ में किसान बनेंगे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर इन दिनों विपुल शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में अर्जुन किसान बन रहे हैं। फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा नज़र आएंगे। वैसे, परिणीति के साथ अर्जुन ‘संदीप और पिंकी फरार’ में भी नज़र आएंगे। 

नमस्ते इंग्लैंड

मुंबई। अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को लेकर नई जानकारी हाथ लगी है। दरअसल, अर्जुन इस फिल्म में कृषि विज्ञान की पढ़ाई करने के बाद खेती-किसानी करते नज़र आएंगे। पटियाला में चल रही इस फिल्म की शूटिंग में अर्जुन के साथ परिणिती चोपड़ा भी नज़र आएंगे। 

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन इस फिल्म में कृषि विज्ञान में एम एससी की डिग्री लेंगे। फिल्म में अर्जुन के किरदार का नाम ‘परम’ होगा, तो वहीं परिणीति ‘जस्सी’ नाम के किरदार को निभा रही हैं। फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी तो हाथ नहीं लगी है, लेकिन फिल्म में मल्लिका दुआ ज़रूर नज़र आ सकती हैं। मल्लिका ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में परिणीति यानी जस्सी की दोस्त हरप्रीत के किरदार में दिख सकती हैं। इससे पहले मल्लिका ‘हिंदी मीडियम’ में भी कैमियो कर चुकी हैं। 

अमृतसर के बाद फिल्म की शूटिंग पटियाला में शुरू है। इसके बाद लुधियानी, ढाका, पेरिस, ब्रुसेल्स और फिर लंदन में शूटिंग की जाएगी। इस फिल्म के बारे में अर्जुन ने कहा था कि एक पंजाबी होने के नाते मैं पंजाब खाने और कल्चर को करीब से देखने के लिए हमेशा लालायित रहता था। इस फिल्म ने मुझे वो मौका दे दिया है। 

बता दें विपुल अमृतलाल शाह इसे अपने बैनर तले बना रहे हैं। विपुल न सिर्फ इसके निर्माता हैं, बल्कि निर्देशन भी वही कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल ही 7 दिसंबर को रिलीज़ हो सकती है। इसके अलावा अर्जुन और परिणिती की जोड़ी वाली ‘संदीप और पिंकी फरार’ भी इसी साल रिलीज़ होने वाली है। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।

संबंधित ख़बरें