सत्रहवीं साल कान्स के रेड कार्पेट पर चलेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में शरीक हो रही हैं। बता दें बीते सत्रह सालों से ऐश्वर्या कान्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 12 और 13 मई को रेड कार्पेट पर अपना जादू एक बार फिर चलाने को तैयार ऐश्वर्या के कान्स सफर पर आइए डालते हैं नज़र... 

कान्स में ऐश्वर्या राय बच्चन

मुंबई। कान्स फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक बाहर आ गया है। अपनी बेटी आराध्या के साथ बीती रात ही कान्स पहुंची हैं और आज और कल यानी 12-13 मई को रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी। यहां पर वो ‘लॉरियल’ के ब्रांड को प्रमोट करने के लिए गई हैं। 

ऐश्वर्या राय और कान्स फिल्म फेस्टिवल का साथ कोई एक-दो साल का नहीं है, बल्कि इस साल इसने सत्रहवां साल पूरा कर लिया है। जी हां, बीते सत्रह सालों से लगातार ऐश्वर्या इस फेस्टिवल में शिरकत करती आ रही हैं। 

8 मई से 19 मई तक चलने वाले इस फेस्टिवल में इस बार तो कई नए चेहरे भी शामिल हुए हैं, तो वहीं कुछ अदाकाराएं बीते एक-दो साल सा नज़र आ रही हैं। लेकिन ऐश्वर्या बीते सत्रह सालों से सतत इस फेस्टिवल की रौनक बढ़ा रही हैं। 

ऐश्वर्या सबसे पहले साल 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में शरीक हुई थीं। उस वक्त ऐश्वर्या, शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ इस फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। उसके बाद से हर साल ऐश्वर्या इस मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती हैं और अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती हैं। 

इस मंच पर ऐश्वर्या अपने मेकअप और ड्रेसिंग को लेकर काफी प्रयोगधर्मी हो जाती हैं। कई बार उनके प्रयोग सफल हो जाते हैं, तो कई दफा डिज़ास्टर साबित होते हैं। नतीजतन उनको आलोचना का सामना करना पड़ता है। फिर आइए देखते हैं, साल-दर-साल का उनका कान्स फेस्टिवल सफर...

साल 2002- सादगी भरा शाही अंदाज़

इस मंच पर पहली बार शिरकत करने जा रही ऐश्वर्या ने सादगी को अपनाया। फिल्म ‘देवदास’ के निर्देशक संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान के साथ मंच पर दिखी ऐश ने सबका मन मोह लिया। पीले रंग की साड़ी में लिपटी ऐश्वर्या ने सादगी ओढ़ रखा था। उनके इस लुक की पूरी दुनिया दीवानी हुई। 

साल 2003- फैशन क्रिटिक्स के निशाने पर

अगली बार भी ऐश्वर्या ने कान्स के मंच के लिए भारतीय परिधानों का ही चयन किया, लेकिन इस बार उनकी ड्रेसेस में वो कमाल नहीं दिखा। उनको फैशन क्रिटिक्स का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा उनकी हरे रंग की साड़ी की हुई। इस साल ऐश का ना तो मेकअप ही अच्छा लगा, और ना ही उनके परिधान। 

साल 2004- एक्सपेरिमेंट्स भी बेदम

साल 2004 में ऐश अपने स्टाइल का जादू चलाने को बेकरार थीं और उसके लिए उन्होंने एक्सपेरिमेंट किए। इस बार उन्होंने इंडियन और वेस्टर्न दोनों लुक को ट्राय किए। पहले उन्होंने वॉइट-गोल्डन साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ कैरी किया। उसके बाद वो रेड कार्पेट पर बोल्ड और रिवीलिंग वॉइट गाउन के साथ नज़र आईं। हालांकि, इस बार भी क्रिटिक्स को वो प्रभावित नहीं कर पाईं।

साल 2005- चला ऐश का जादू

बिलकुल, इस साल ऐश्वर्या ने ठान लिया था कि सबको दीवाना बना कर रहूंगी। इसके लिए सबसे पहले ऐश्वर्या ने इंटरनेशनल डिज़ायनर जॉर्जियो अरमानी की मदद ली। इस इटैलियन फैशन डिज़ायनर की वॉइट फ्लोरल ड्रेस में जब ऐश कान्स के रेट कार्पेट पर उतरी, तो उन पर दुनिया मुग्ध हो गई। इसके बाद ऐश ने ब्लैक गाउन में भी अपना जादू दिखाया। 

साल 2006- स्टाइलिश एंड एलीगेंट 

इस साल ऐश्वर्या एक बार फिर खूबसूरती के साथ स्टाइल में नज़र आईं। उनको स्टाइलिश और एलीगेंट तक लिखा गया। ऐश्वर्या ने इस साल गहरे नीले रंग के गाउन के साथ स्नैक लुक एसेसरीज़ को कैरी किया था। 

साल 2007- अभिषेक के साथ हुईं शरीक़

बता साल 2007 में अभिषेक और ऐश्वर्या ने शादी की थी। शादी के बाद अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ ऐश कान्स फिल्म फेस्टिवल में शरीक होने पहुंची। इस बार उन्होंने वॉइट कलर के गाउन के साथ डायमंड का नेकपीस कैरी किया था। साथ ही वो सिल्वर मेकअप में नज़र आईं। इस लुक को भी फैशन क्रिटिक्स ने एप्रीशिएट किया। 

साल 2008- सपरिवार कान्स

इस बार पति अभिषेक बच्चन के साथ ससुर अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन भी ऐश्वर्या के साथ नज़र आए। इस बार भी ऐश ने तीन अलग-अलग गाउन पहनें नज़र आईं। बोल्ड पिंक, ब्लैक और गोल्डन कलर के गाउन में रेड कार्पेट पर ऐश ने खूब छटा बिखेरी। 

साल 2009-गाउन्स और उनके लुक्स

इस बार फिर ऐश्वर्या के गाउन्स और उनके लुक्स ने सबको दीवाना बनाया। उनके स्टाइल और गाउन्स को लेकर उनकी पसंद की फैसन क्रिटिक्स ने काफी तारीफें की। इस बार भी ऐश्वर्या पति अभिषेक के साथ नज़र आईं। 

साल 2010- इंडियन एक बार फिर

बीते कई सालों से कान्स में सिर्फ गाउन में नज़र आ रही ऐश्वर्या ने एक बार फिर साड़ी ट्राय किया। इस बार उन्होंने सब्यसाची की गोल्डन लुक वाली साड़ी को कैरी किया। इसके अलावा उन्होंने तीन स्टाइलिश गाउन्स भी पहनें। ऐश्वर्या के इंडियन के साथ वेस्टर्न लुक को भी काफी एप्रीशिएट किया गया। 

साल 2011- गाउन्स का जादू

इस बार ऐश्वर्या के पहने गाउन्स से फैशन क्रिटिक्स दीवाने तो हुए, लेकिन कई अखबारों ने यह भी दावा किया कि ऐश्वर्या मां बनने वाली हैं। उन्होंने इसलिए फ्लेप्स वाला गाउन पहना है। बहरहाल, साल 2011 में भी ऐश ने अपने लुक्स और फैशन का जादू चलाया। 

साल 2012- मां ऐश्वर्या राय बच्चन 

मां बनने के बाद पहली बार ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। ऐश्वर्या के बढ़े वजन को लेकर कई तरह के रिपोर्ट्स पब्लिश हुए, लेकिन ऐश्वर्या ने इन रिपोर्ट्स पर ध्यान दिए बिना अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस से सबको चौंका दिया। 

साल 2013- बढ़ा वजन, फिर भी स्टाइलिश

साल 2013 में भी ऐश्वर्या का वजन कुछ कम तो हुआ था, लेकिन फिर भी वो चबी ही नज़र आ रही थीं। फिर भी ऐश्वर्या ने तीन अलग-अलग गाउन्स पहनें और अपने दीवानों को और दीवाना बनाया। 

साल 2014- फैट टू फिट

जी हां, अबकी बार फैट ऐश्वर्या राय फिट ऐश बन कर कान्स में पहुंचीं। फिश कट गोल्डन गाउन और रेड हॉट लिपस्टिक में वो गज़ब ढा रही थीं। न सिर्फ उनके गाउन को, बल्कि उनके लुक्स की भी काफी तारीफें हुईं। 

साल 2015- गजब गाउन्स

इस बार ऐश्वर्या की ड्रेसेस ने सुर्खियां बटोरीं। चार अलग-अलग गाउन्स और उनके अलहदा रंग और कट्स को फैशन पंडितों ने काफी सराहा। साथ ही ऐश ने जिस तरह इन गाउन्स को कैरी किया वो भी काबिल ए तारीफ रहा। 

साल 2016-पर्पल लिपस्टिक

साल 2016 में ऐश्वर्या को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। दरअसल, इस साल ऐश ने पर्पल लिपस्टिक क्या लगाया, फैशन पंडितों ने उनको क्या-क्या न सुनाया। खूबसूरत गाउन्स की तारीफ करने के बजाय उनकी पर्पल लिपस्टिक की वजह से उनको आलोचनाएं नसीब हुईं। 

साल 2017- तारीफें ही तारीफें

साल 2017 में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को लेकर कान्स में शामिल होने गई थीं। इस अवसर पर उनकी और बेटी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं थी। यहां तक कि बीते साल ऐश्वर्या के दोनों गाउन्स की भी काफी तारीफें हुए थीं। उनके लुक्स को काफी सराहा गया। 

इन सत्रह सालों में ऐश्वर्या के लिए कान्स का सफर खट्टा-मीठा दोनों रहा, लेकिन आखिरकार अपनी खूबसूरती का जादू चलाना उन्हें अच्छी तरह से आता है। इस बार के उनके रेड कार्पेट लुक का इंतज़ार रहेगा।

संबंधित ख़बरें