सोनम और करीना का व्हाट्सएप ग्रुप ‘कपूर गर्ल्स’

करीना कपूर और सोनम कपूर के व्हाट्सएप ग्रुप का नाम ‘कपूर गर्ल्स’ है और इस ग्रुप में सोनम की बहन रिया और करीना की बहन करिश्मा भी हैं। अपने इस ग्रुप को लेकर सोनम ने एक अंग्रेज़ी डेली को कई जानकारियां दी हैं।

वीरे दी वेडिंग में
मुंबई। फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ रिलीज़ को तैयार है, लेकिन रिलीज़ से पहले ही सोनम कपूर और करीना कपूर के बीच मन-मुटाव की ख़बरें आने लगी हैं। जब इन ख़बरों को लेकर एक अंग्रेज़ी डेली ने सोनम कपूर से सवाल किया, तो जवाब न सिर्फ चौंकाने वाला मिला, बल्कि दिलचस्प भी था। 

सोनम ने करीना के साथ अपनी मन-मुटाव की ख़बरों को ‘अफवाह’ बताया। उन्होंने कहा कि हम दोनों के बीच सबकुछ सामान्य है। बल्कि हम लोगों का तो एक व्हाट्सएप ग्रुप भी है, जहां हम लोग एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। इस ग्रुप में रिया और करिश्मा भी हैं। 

सोमन अपने व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में आगे कहती हैं कि इस ग्रुप में हम गर्ल्स टॉक, डिस्कशन के अलावा एक-दूसरे के साथ बिताये लम्हों की तस्वीरें भी शेयर करते हैं। मैं और बेबो यानी करीना 15 सालों से दोस्त हैं। 

क्या फिर इन अफवाहों से आपके संबंधों पर कोई असर होगा, इसके जवाब में सोनम कहती हैं कि नहीं बिलकुल भी नहीं। हम लोग सिक्योर स्पेस में हैं। हमारे परिवार में बेबो और मैं एक्टर्स की तीसरी पीढ़ी हैं और हम जानते हैं कि मीडिया किस तरह से काम करता है। हम अच्छे दोस्त हैं। 

अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि हमने एक शानदार फिल्म बनाई है। इस फिल्म की शूटिंग में हमने खूब एंजॉय किया और यह भी साबित किया कि महिलाएं एक-दूसरे के साथ मिलकर अच्छा काम कर सकती हैं। 

हाल ही में शादी रचाने वाली सोनम कपूर ‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ में नज़र आएंगी। उसके बाद वो पापा अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में भी दिखाई देंगी। 

ग़ौरतलब है कि फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में सोनम कपूर, करीना कपूर के अलावा स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया मुख्य भूमिका में हैं।

संबंधित ख़बरें