सलमान खान की भाभी से क्यों भिड़े ऋषि कपूर?

अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी और फिर रिसेप्शन की खूबसूरत तस्वीरों का सिलसिला थमा भी नहीं है कि एक झगड़े की ख़बरें हैं। बताया जा रहा है कि जहां एक तरफ मेहमान सोनम की शादी में मशगूल थे, वहीं ऋषि कपूर सलमान खान की भाभी सीमा कपूर से उलझ पड़े। 

ऋषि कपूर भिड़ गए सलमान खान की भाभी से

मुंबई। अपने बेबाक बयानी के मशहूर ऋषि कपूर के हिस्से एक और विवाद आ गया है। हाल में अनिल कपूर की बेटी अदाकारा सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन में शरीक हुए ऋषि कपूर ने पंगा ले लिया। 

दरअसल, ऋषि कपूर ने सलमान खान के भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के साथ जमकर कहा-सुनी की। सीमा से ऋषि, सलमान के व्यवहार की शिकायत कर रहे थे। ऋषि कपूर की शिकायत यह थी कि सलमान न तो उनसे अच्छी तरह से नहीं मिलते हैं और ना ही अभिवादन करते हैं। फिर क्या था, सीमा का पारा भी चढ़ गया और दोनों में बहस शुरू हो गई। 

ऋषि कपूर के इस व्यवहार से तिलमिलाई सीमा निकल पड़ीं सलमान की तलाश में। मेहमानों से खचाखच भरे होटल में सीमा जब तक सलमान तक पहुंच पाती और उनको सारा मामला बता पाती, तब तक ऋषि कपूर पार्टी से जा चुके थे। 

बताया जा रहा है कि जब सलमान को सीमा ने सारी बात बताई, तो गुस्से में सलमान, ऋषि को खोजने भी लगे। न दिखने पर पूछा, तो पता चला कि वो पार्टी से जा चुके हैं। 

ख़ैर, अब तक तो सिर्फ सलमान रणबीर कपूर से ही खफी थे, लेकिन ऋषि कपूर के इस बर्ताव के कारण अब वो भी सलमान की हेटरेट लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

संबंधित ख़बरें