ऐश्वर्या राय ले रही हैं अभिषेक बच्चन के करियर के फैसले

ख़बरें हैं कि अभिषेक बच्चन के करियर के फैसले ऐश्वर्या राय बच्चन ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ एक फिल्म करने से उन्होंने अभिषेक को मना कर दया है। हालांकि, ऐश्वर्या ने इन ख़बरों को ग़लत बताया है। 

ऐश्वर्या राय ने अभिषेक को प्रियंका के साथ फिल्म करने से किया मना
मुंबई। अभिषेक बच्चन के करियर को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन फैसले ले रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार यह कहा जा रहा है कि अभिषेक को किस फिल्म के 'हां' कहना है और किसे 'ना' यह ऐश्वर्या ही बता रही हैं। 

हाल ही में ऐश्वर्या ने अभिषेक को प्रियंका चोपड़ा के साथ ऑफर हुए एक फिल्म को करने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि सोनाली बोस मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी पर बेस्ड फिल्म में प्रियंका और अभिषेक को आयशा के माता-पिता का किरदार ऑफर हुआ था। इस फिल्म में आयशा का किरदार ज़ायरा वसीम निभाने जा रही हैं। 

ख़बरें हैं कि ऐश्वर्या को लगा कि क्योंकि यह फिल्म आयशा पर आधारित है, तो ऐसे में पूरा फोकर ज़ायरा वसीम के किरदार पर होगा। ऐसे में अभिषेक के किरदार को खास अहमियत नहीं मिलेगी। इसलिए ऐश्वर्या की राय में अभिषेक को इस फिल्म से नहीं जुड़ना चाहिए। बल्कि बेहतर किरदार के लिए कुछ इंतज़ार करना चाहिए। 

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म 'ब्लफमास्टर' में पहले ऐश्वर्या राय को कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में प्रियंका ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था। उसके बाद ही दोनों अदाकाराओं में मन-मुटाव है और ऐश्वर्या नहीं चाहती हैं कि प्रियंका के साथ अभिषेक काम करें। हालांकि, तथ्य यह भी है कि शादी के बाद भी अभिषेक ने प्रियंका के साथ काम किया है। इन दोनों ने 'दोस्ताना' में स्क्रीन शेयर किया था। 

वहीं इस तरह की ख़बरों को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बयान जारी कर इन ख़बरों को ग़लत और बकवास बताया है।

संबंधित ख़बरें