'पानीपत’ के लिए गंजे होंगे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर, आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ के लिए अपने बाल मुंडवाएंगे। अपने सात साल के करियर में पहली दफा अर्जुन अपने बालों की कुर्बानी देने जा रहे हैं। बता दें फिल्म ‘पानीपत’ अठारहवीं सदी के पानीपत युद्ध पर आधारित है। 

पानीपत के लिए गंजे होंगे अर्जुन कपूर
मुंबई। अपने किरदरा के लिए इन दिनों कलाकार काफी कुछ कर रहे हैं। अब इन कलाकारों में अर्जुन कपूर का भी नाम शुमार होने जा रहा है। आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ के लिए अर्जुन कपूर गंजे होंगे यानी बाल मुंडवाएंगे। 

अठारहवीं सदी में हुए पानीपत युद्ध पर आधारित इस फिल्म के लिए भव्य सेट बनवाया जा रहा है। वहीं कलाकारों में अर्जुन के अलावा संजय दत्त और कृति सैनन अहम भूमिका में हैं। 

वहीं बात करें निर्देशक आशुतोष की पिछली फिल्म की, तो उन्होंने ऋतिक रोशन को लेकर ‘मोहनजोदाड़ो’ बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।

सुनीता गोवारिकर औऱ रोहित शेल्तकर के प्रोडक्शन में बनने वाली यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में उतरेगी। 

अब अर्जुन की बात करें, तो फिलहाल वो ‘संदीप और पिंकी फरारा’ के अलावा ‘नमस्ते लंदन’ में व्यस्त हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्मों में अर्जुन के साथ परिणीति नज़र आने वाली हैं। 

हाल ही अपने भाई अभिनेता हर्षवर्धन कपूर की फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ की फिल्म में आइटम सॉन्ग ‘च्यवनप्राश’ करते नज़र आए।

संबंधित ख़बरें