सोनम कपूर को पति आनंद ने किया मज़ाकिया अंदाज़ में बर्थ-डे विश

अभिनेत्री सोनम कपूर आज अपना 33वीं जन्मदिन मना रही हैं। इस ख़ास मौक़े पर उनके पति आनंद आहूजा ने बड़े दिलचस्प अंदाज़ में उनको बधाई दी। सोनम फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की को-स्टार्स के साथ लंदन में शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन मना रही हैं। 

सोनम को आनंद ने किया बर्थडे विश
मुंबई। इसी साल मई में अभिनेत्री सोनम कपूर ने दिल्ली के कारोबारी आनंद आहूजा संग सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद वो अपना पहला जन्मदिन मना रही हैं। इस ख़ास मौक़े को और भी ख़ास बनाने के लिए पति आनंद ने ख़ास तैयारियां की हैं। 

सोनम के बर्थ-डे सेलीब्रेशन के लिए आनंद ने लंदन में सारे इंतज़ाम किये हैं। सोनम की ख़ास दोस्तों को इस मौक़े पर निमंत्रित किया है। जन्मदिन का जश्न दो दिन पहले से ही शुरू हो गया था। 

ख़ैर, अब अपनी पत्नी सोनम को आनंद ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज़ से बर्थ-डे विश भी किया। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसे वो सोनम कपूर का बर्थ-डे केक देखकर रिएक्शन बता रहे हैं। 

आनंद ने इंस्टाग्राम पर सोनम की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सोनम सिर पर पल्लू ओढ़े नज़र आ रही हैं। सोनम बेइंतहां खूबसूरत लग रही हैं। अब उनकी इस तस्वीर के साथ आनंद ने मज़ेदार कैप्शन लिखा है। कैप्शन है, ‘जब सोनम कपूर ने अपना बर्थ-डे केक देखा।’ बाद में आनंद ने यह भी लिखा कि यह मेरी ओर से मज़ाक है। 

ग़ौरतलब है कि शादी के बाद सोनम अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से आनंद के साथ समय नहीं बिता पा रही थीं। इसलिए यह न्यूलिवेड कपल कुछ दिन की छुट्टियों पर रवाना हुआ है। 

इस ट्रिप को हनीमून नहीं कह सकते हैं, क्योंकि सोनम की सहेलियां और ‘वीरे दी वेडिंग’ की कोस्टार भी उनके साथ इस ट्रिप पर हैं। इस हॉलीडे की तस्वीरें और वीडियोज़ लगातार बाहर आ रहे हैं। 

संबंधित ख़बरें