बॉलीवुड फिल्म्स से ‘विलेन’ हो रहे हैं गायब

यह कहना है अभिनेता शक्ति कपूर का। शक्ति कपूर को लगता है कि आधुनित सिनेमा से ‘विलेन’ का कॉन्सेप्ट गायब होता जा रहा है। अपने मन के इस गुबार को शक्ति ने टीवी शो ‘हाई फीवर..डांस का नया तेवर’ में निकाला। 

शक्ति कपूर को लगता है विलेन हो रहे हैं गायब
मुंबई। डांस रियलिटी टीवी श ‘हाई फीवर...डांस का नया तेवर’ में बीते शक्ति कपूर और गुलशन ग्रोवर पहुंचे। शक्ति कपूर ने बॉलीवुड के ताज़ा चलन को लेकर अपने विचार रखे। 

उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में ‘विलेन’ के किरदार को यूनिक एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता रहा है। मौजूदा दौर के सिनेमा में ‘विलेन’ के रोमांटिक सीक्वेंस भी देखने को मिलने लगे हैं। 

शक्ति कहते हैं, ‘ट्रेंड बदल रहा है और विलेन आधुनिक सिनेमा से गायब होते जा रहे हैं। किसी भी अभिनेता को हर तरह के किरदार निभाना आना चाहिए।’

वहीं शक्ति कपूर के विचारों से एकमत होते हुए गुलशन ग्रोवर ने कहा, ‘सिनेमा एक्शन को एक पूरी तरह एक नए लेवल पर ले गया है। हमें आधुनिक सिनेमा में कोई भी एक्टर विलेन का समर्पित किरदार करता नहीं दिखता है।’

अभिनेता शक्ति की बेटी श्रद्धा और बेटे सिद्धांत ने भी अभिनय में अपने हुनर दिखाना शुरू कर दिया है। फिलहाल श्रद्धा के हाथ कामयाबी लगी है, लेकिन सिद्धांत अभी भी कोशिश में जुटे हैं। 

शक्ति कपूर ने तकरीबन 700 हिन्दी फिल्मों में अपने अभिनय को जौहर दिखाया है। नकारात्मक किरदारों से दर्शकों को थर्राने में माहिर हैं, तो अपने कॉमेडी से दर्शकों को जी भर गुदगुदाने में भी शक्ति सिद्धहस्त हैं।

संबंधित ख़बरें